Power of Dividends for Financial Freedom in Hindi (India)

नमस्कार दोस्तों,

financial-freedom


आज सबसे पहले आप लोगो एक Fact बताता हु। क्या आप जानते हो Mukesh Ambani को उनकी कंपनी Reliance से साल 2019 में 15 करोड़ की सैलरी  मिली थी लेकिन Ambani का जो ये घर है Antilia उसका लाइट का बिल ही 9 करोड़ का था।


तो ऐसा कैसे हो सकता है की वो इतने कम सैलरी में इतनी Luxury वाली जिंदगी जी रहे है। तो उसका जवाब भी सरल है। Mukesh Ambani ने साल 2019 तक Reliance के 293 करोड़ Shares Hold करके रखे थे और उस साल Reliance ने 6.5/Share as Dividends डिक्लेअर किया था लेकिन वो Mukesh Ambani के लिए हुए 19 हजार करोड़। दोस्तों ये है अमीर लोगो का राज़।


दोस्तों पिछले कुछ सालो में मैंने पैसे के बारे, इन्वेस्टिंग के बारे में कई सारी किताबे पढ़ी है। तो मैं आपको बस यह बताना चाहता हु की मिडिल क्लास लोगो की इनकम होती है सैलरी और अमीर लोगो की इनकम होती है Dividends जो हमेशा Inflation से ज्यादा तेज ग्रो होती है।


सैलरी के लिए आपको अपना समय बेचना पड़ता है। पर जहा हम Dividends की बात करे तो आपका पैसा आपके लिए काम करता है।


क्युकी Robert Kiyosaki कहते है की गरीब लोग पैसे के लिए काम करते है और अमीर लोगो के लिए उनका पैसा काम करता है और उसका सबसे आसान और बेहतरीन Example आपको दिया है हमने। इसीलिए दोस्तों अमीर लोग और अमीर होते है और मिडिल क्लास वाले लोग वही रह जाते है क्युकी ये एक मेन्टल गेम है।


अब आपको ये भी सवाल हो रहा होगा की की आखिर ये Dividends होता क्या है ?


Dividends कंपनी देती क्यों है ? ऐसे ही बहोत सारे सवाल आपके मन में चल रहे होंगे उस सभी का आपको हम जवाब भी देंगे और आसान भाषा में आसान शब्दों से बतायेगे। तो यह पोस्ट आखिर तक जरूर पढ़ना।


What Are Dividends? | Dividends होता क्या है?


इसका सबसे आसान और छोटा जवाब दू तो ये होता है की जब आप किसी कंपनी का Stock खरीदते हो तो आप उस कंपनी के कुछ हिस्से के मालिक बन जाते है। यानी की उस कंपनी का छोटा से टुकड़ा आपके नाम होता है।


और जब आप उस कंपनी का Stock Hold करके रखते हो तो आप भी कुछ हिससे के Profit के हक़दार बन जाते हो। अगर उस साल कंपनी ने बहोत बढ़िया Profits कमाया होगा तो वो आपके लिए बहोत बड़ी खुशखबरी होगी क्युकी उसके कुछ Profits आपके पास भी आयेगे।


कंपनी के बहोत सारे बोर्ड मेंबर निर्णय लेती है की हमें कितना Dividend देना है वो सब कुछ।


Why and How do they pay them? | कंपनी Dividend pay करती क्यों है ?


अगर ये कंपनी बड़ी और पूरी तरह से विकसित होती है, जिसमे ओर ग्रोथ का स्कोप नहीं है तो डायरेक्टर आमतौर पर Dividend Pay करते है।


अब एक बात लोगो पता नहीं होती है की जो कोई भी कंपनी पूरी तरह से विकसित होती है और उनका Profits भी लगातार ऊपर जा रहा होता है। ये कंपनी पहले ही आने वाले कुछ सालो के लिए कितने Percentage Dividend Pay करने वाली है वो सब घोषित करके रखती है।


जैसे की भारत में बहोत सारी विकसित कंपनी है जो ज्यादा Dividend Pay करती है और उनका उनका Dividend काफी Stable है तो ये Dividend कंपनी Pay करती है तो सीधा आपके बैंक अकाउंट में आता है जैसे की आपकी सैलरी आपके बैंक अकाउंट में आती है।


तो आपको Dividend के बारे में थोड़ी बहोत जानकारी आ ही गई होगी की स्टॉक से हम दो तरीके से पैसे कमा सकते है।


  1. जिसमे हम सस्ते में स्टॉक खरीदते है और महंगे में बेचते है वो।
  2. जिसमे हम स्टॉक को खरीद के Hold करके रखते हो वो।


दोस्तों सबसे आसान तरीका है Stock Market से पैसा कमाने का वही है। अगर आप Stock Market के पिछले 100 साल के रिकॉर्ड देखोगे तो जितने भी अमीर लोगो ने दौलत बनाई है वो Stock को Hold करके ही बनाई है।


जब हम Stock Market की बात सुनते है तो हम सिर्फ यही सुनते है Stock को खरीदना कब है और बेचना कब है।


लेकिन आप Warren Buffett का रिकॉर्ड चेक करके देखोगे तो उन्हों ने अपनी जिंदगी में कभी Stocks को बेचा ही नहीं है।


उन्हों ने वही कंपनी के Stocks को बेचा है जो बिलकुल ख़राब हो गई हो। आमतौर पर वो अच्छी कंपनी के Stocks लम्बे समय के लिए Hold करके ही रखते है। उसका एक अच्छा उदाहरण आपको निचे दिए गए फोटो में देख सकते हो।


Financial-1


कोकोकोला के CEO जिसको सबसे ज्यादा सैलेरी मिलती है उससे कई ज्यादा Dividend मिला Warren Buffett को क्युकी उन्हों ने इसमें इन्वेस्ट किया था और वो इसमें इनवेस्टेड रहे।


Can we retire early with dividend income? | क्या हम Dividend की Income से रिटायर हो सकते है ?


दोस्तों जब हम रिटायरमेंट की बात करते है तो एक कड़वा सच भी हमें पता होना चाहिए की हम 99% Indians Retirement के बारे में सोचते ही नहीं है।


हमारे लिए Retirement मतलब हमारे बच्चे जब बड़े होंगे तो तब वो हमें सपोर्ट करेंगे। थोड़े बहोत लोगो के लिए उनकी प्रॉपर्टी का Rent उनका रिटायरमेंट होता है। बाकि थोड़े बहोत लोग होते है जिनकी Saving होती है जो उनको Retirement पर काम आती है, जो हर साल महंगाई की वजह से उनकी Saving बहोत कम लगने लगती है।


जो मेरे हिसाब से बहोत की बुरी बात है। क्युकी Real Estate में Invest करने के लिए आपको बहोत बाद Amount चाहिए, Stocks के बारे में तो कोई बात ही नहीं करता है क्युकी वो लोगो को बहोत Risky लगता है।


अब हम आते हमारे मुख्य सवाल पर की हम Dividend Income से रिटायर कैसे हो सकते है ?


दोस्तों मुझे बहोत लोग कहते है Stock Market बहोत Risky है पर दोस्तों में बता रहा हु Stocks बिलकुल भी Risky नहीं है इसमें नहीं Invest करना ये बहोत बड़ा Risk है। ये बात आपको यह ब्लॉग ख़तम होने से पहले बिलकुल समझ में आ जाएगी।


दोस्तों हम यहाँ पर Stocks को Long Term के लिए Invest करके Hold करने की बात कर रहे है। मतलब आप ऐसे Stocks को ख़रीदेंगे की जिसे आप सिर्फ खरीद कर बेचने की चिंता ही नहीं कर रहे हो। 


अभी ये बात बहोत लोगो के ऊपर जाएगी की अगर बेचोगे नहीं तो Profits कैसे कमाओगे। तो हमने ऊपर ही बताया है की Stock से पैसे कमाने के दो तरीके है


  1. Capital Gains
  2. Dividend


यही चीच आपको Simple Calculation करके बताता हु कैसे आपका Dividend Investing दुनिया का Best Option है आपके Retirement के लिए।


दोस्तों जब आप अच्छी कंपनी के Stocks को खरीद के रखते हो तो आप आमतौर पर 15% के Return का मिलेगा ऐसा आप सोच सकते हो।

अगर आप 1000 रुपये Fix Deposit में Invest करते हो जिसमे आपको 7% का Interest मिलता है तो अगले साल आपको 70 रूपये का Interest मिलेगा और 10 साल बाद भी आपको 70 रुपये का Interest मिलेगा और 20 साल के बाद भी आपको 70 रुपये का Interest मिलेगा इससे कम नहीं और इससे ज्यादा नहीं।


लेकिन दूसरी ओर जब आप 1000 रुपये Stocks में इन्वेस्ट करते हो और अगर कंपनी आपको सिर्फ 2% का Dividend Pay करती है तो आपको मिलेंगे 20 रुपये।


लेकिन 10 साल बाद कंपनी 15% grow होती है तो Stock का Price होगा 4045 रुपये और कंपनी जो आपको Dividend Pay करेगी तो वो Market Price के हिसाब से Pay करेगी यानी उसका 2% होगा 81 रुपये।


यहाँ ओर पर आपने कुछ साल सबर किया और आपको आपके रिटायरमेंट से पहले इसका फायदा मिलना चालू हो जायेगा। और आप 20 साल तक इनवेस्टेड रहोगे तो आपका Stock Price 15% के रेट से 16,000 का होगा और आपका Divident 327 रुपये का होगा।


Financial-2


अब आप Compare कीजिये कहा 70 रुपये और कहा 327 रुपये। दोस्तों यहाँ ओर राज़ की बात ये है की आप जितना जल्दी इन्वेस्ट करोगे और जितना Long Term के लिए इनवेस्टेड रहोगे उतना फायदा आपका बढ़ता रहेगा।


यही बात को Warren Buffett ने बहोत अच्छे से समझली थी इसीलिए वो हमेशा जो Stocks Dividend Pay करता हो वही Stocks को चुनते है और Long Term के लिए Invested रहते है।


दोस्तों इतना ही नहीं Stocks में आपने जो 1000 रुपये Pay करे थे वो भी Grow हो रहा है। ओर अगर आप FD में इन्वेस्ट करोगे 1000 रुपये ही मिलेंगे और कुछ सालो के बाद उस 1000 रुपये की Value होगी भी नहीं। लेकिन यहाँ पर आपका Stock में Invest किया हुआ पैसा वो भी Grow होगा और उसके साथ Income भी Grow होगा।


दोस्तों अगर आप भी Young Age हो यानी की 20s या 30s में हो तो आप यही Strategy का इस्तेमाल करके आप भी आसानी से Retire हो सकते हो।


दोस्तों आपको अगर Stocks में पैसा डूबने का डर है तो आप यहाँ पर 10-15 कंपनी का Portfolio बना सकते है और अगर आपको ये भी नहीं समझ में आ रहा आप Dividend Pay Index Funds में इन्वेस्ट कर सकते हो।


जिसमे आपको कंपनी के बारे में Research करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।


दोस्तों यहाँ पर हम आपके लिए तोड़ी Research करके आपके लिए एक Data लेके आये है जो आप नीचे Image में देख सकते हो। India के पिछले साल का Data है।


Financial-3


Image में जो Sensex जो India का Index जिसमे India की 30 बड़ी Average Company का Growth रेट ट्रैक होता है जिसमे हमें 15% का ग्रोथ दिखा रहा है पिछली 40 जितने सालो में।


दोस्तों सबसे जरुरी बात ये है की ये सब Return बिना Dividend का है। तो आप अपनी Working Age में Dividend Re-Invest करते हो आप शॉक हो जायेगे की उस छोटी सी Amount को Re-Invest करने से कितना बड़ा फायदा होता है।


दोस्तों ये सारा खेल Compounding का है जिस पर हम जल्द ही पोस्ट लिखेंगे। क्यों की Compounding एक Long Term Game है। जो हर किसी के बस की बात नहीं है क्युकी इसमें समय लगता है Patience की जरूर होती है।


Warren Buffett हर साल अपने Share Holders को एक खत लिखते है।


जिसमे उन्हों ने बहोत ही अच्छी बात लिखी थी वो ये की "The stock market is a device for transferring money from the impatient to the patient” यानी की अगर आप सबर करोगे तो आप ये पक्का है की आप उससे पैसा कमाओगे ही कमाओगे और ये चीच आप Warren Buffett के पुराने रिकार्ड्स को देख कर पता कर सकते हो।


दोस्तों ये Dividend इनकम का Concept नया नहीं है आज से लगभग 150 साल पहले दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने एक बात कही थी "Do you know the only thing that given me pleasure? It’s to see my dividends coming in.”


जरा ध्यान दीजिए क्युकी Middle Class के Income का SMS सिर्फ एक कंपनी से आता है लेकिन अमीर लोगो को उनकी Income का SMS 10 कंपनी से आता है।


दोस्तों को Investing is simple but not easy. यही सिंपल प्रोसेस को मुश्किल बनाते है Financial Industry के लोग जो आप से पैसा कमाना चाहते है और कुछ लोगो के लिए Investing मुश्किल ही रहेगी क्युकी वो लोग Common sense इस्तेमाल नहीं कर सकते, जिनको लालच होती है क्युकी Investment is all about common sense.


दोस्तों हमारे हिसाब से दुनिया में अमीर बनना इससे ज्यादा आसान इससे पहले कभी नहीं था। आपका थोड़ा बहोत Finance सीखना होगा और Financially Unbreakable बनना पड़ेगा।


तो इस ब्लॉग पर आपको Finance के बारे में बहोत सी जानकारी मिलेगी। आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है हम ऐसी ही जानकारी आपके साथ शेयर करते रहेंगे।